Kasganj news शहीद सैनिकों की स्मृति में मासिक सैनिक बंधु बैठक आयोजित।
शहीद सैनिकों की स्मृति में मासिक सैनिक बंधु बैठक आयोजित।
पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।
वीर नारियों के सम्मान एवं संरक्षण को बताया नैतिक व सामाजिक दायित्व।
कासगंज, 15 सितंबर 2026 शहीद सैनिकों को पुष्प अर्पित करने के उपरान्त मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कासगंज की अध्यक्षता में मासिक सैनिक बंधु बैठक का आयोजन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय कासगंज के “फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ सभागार” में किया गया। बैठक में स्टेशन हेडक्वार्टर्स, आगरा से कर्नल हिमांशु सावंत ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रतिभाग किया। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी के प्रतिनिधि कल्याण सिंह, निरीक्षक मौर्य तथा जनपद के लगभग 15-20 पूर्व सैनिक, वीर नारियां एवं उनके आश्रित उपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व सैनिकों, सैनिकों एवं उनके आश्रितों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान कमांडर जगबीर सिंह (अ0प्रा0), जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद के शहीद सैनिकों की स्मृति में उनके नाम पर उपवन, तोरणद्वार, स्मारक एवं विद्यालयों के नामकरण से संबंधित कार्यवाही की प्रगति जारी है। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत कासगंज को शासनादेश के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने पूर्व सैनिकों, दिवंगत सैनिकों की पत्नियों एवं उनके आश्रितों को संबोधित करते हुए कहा कि वीर नारियों का सम्मान एवं संरक्षण करना हम सभी का नैतिक एवं सामाजिक कर्तव्य है। बैठक में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की ओर से कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ। अंत में किसी अन्य बिंदु के न आने पर राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)