सोशल मीडिया पर छाया अस्सी का खुमार

Sep 11, 2026 - 21:12
0 0
सोशल मीडिया पर छाया अस्सी का खुमार

block-350 block-350

सोशल मीडिया पर छाया अस्सी का खुमार

 ◆ चारु सक्सेना

सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कोई न कोई नया ट्रेंड आता है और चला जाता है। लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ट्रेंड छाया हुआ है, जिसने हर किसी को पुरानी यादों की गलियों में घुमा दिया है। बात हो रही है 1980के दशक वाले एआई जनरेटेड फोटो ट्रेंड की, जिसने आम लोगों से लेकर राजनीति, बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के दिग्गजों तक को अपना दीवाना बना रखा है। आजकल हर इंसान अपनी तस्वीर को चैटजीपीटी या एआई टूल्स में डालकर बस एक ही कमांड दे रहा है - "मुझे 80 के दशक में दिखाओ"। फिर क्या! एआई आपकी उस सीधी-सादी फोटो को एक झटके में 40 साल पीछे ढकेल देता है। बड़े-बड़े फूले हुए बाल, आंखों पर बड़ा सा एविएटर चश्मा, कंधे पर भारी-भरकम डेनिम जैकेट और पुरानी रीलों वाली हल्की पीली-सी टोन।

 यह ट्रेंड इतना रियलिस्टिक लगता है कि देखने वाला एक पल के लिए धोखा खा जाए कि यह आज की फोटो है या किसी पुरानी फिल्म का पोस्टर! इस ट्रेंड की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसने उम्र की सारी सीमाएं तोड़ दी हैं। एक तरफ जहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं तो उनके बेटे महाआर्यमन सिंधिया भी अपनी रेट्रो फोटो से स्वैग दिखा रहे है। वहीं दूसरी तरफ 70 साल के रिटायर्ड शिक्षक भी पीछे नहीं हैं। 1981 में शादी करने वाले वो बुजुर्ग आज एआई के जरिए अपनी शादी के दिनों का वही पुराना लुक दोबारा देखकर मुस्कुरा रहे हैं। यह ट्रेंड राजनीति के गलियारों में भी जमकर धूम मचा रहा है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान, किरेन रिजिजू, हिमंता बिस्वा सरमा, अनुराग ठाकुर, चिराग पासवान और रामदास अठावले ने अपने 80 के लुक से सुर्खियां बटोरीं। हालांकि इस ट्रेंड पर शशि थरूर और किरण खेर ने अपनी 80 के दशक की असली तस्वीरों से अलग तड़का लगा दिया। बॉलीवुड में सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की डबल डेनिम वाली जोड़ी, परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा, अनीता हसनंदानी, श्रुति हासन और अमीषा पटेल भी इस दौड़ में शामिल रहे तो पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने लिखा " ट्रेंड रुकनी नहीं चाहिए।" स्टार स्पोर्ट्स ने विराट कोहली और केएल राहुल के रेट्रो लुक शेयर किए।

 सोशल मीडिया पर ये उस दौर की वापसी है जब फोटो खिंचवाने के लिए नई शर्ट खरीदी जाती थी, जब कैमरे के सामने मुस्कान जरा ठहर कर आती थी। एआई ने आज की तेज रफ्तार जिंदगी में उसी ठहराव को वापस ला दिया है। इसीलिए 70 साल के मास्टर जी हों या 30 साल के महाआर्यमन, सबको यह पुराना जमाना अपना लग रहा है। एक कमांड पर 40 साल पीछे ले जाने वाला यह ट्रेंड बता रहा है कि फैशन बदल जाता है, टेक्नोलॉजी बदल जाती है, पर पुरानी यादों का खुमार कभी पुराना नहीं होता। *(विभूति फीचर्स)*

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User