एटा पहुंचे शिवपाल यादव, बीजेपी पर जमकर बरसे; 2027 में सपा सरकार बनने का किया दावा

Sep 03, 2026 - 07:53
0 6
एटा पहुंचे शिवपाल यादव, बीजेपी पर जमकर बरसे; 2027 में सपा सरकार बनने का किया दावा

block-350 block-350

एटा पहुंचे शिवपाल यादव, बीजेपी पर जमकर बरसे; 2027 में सपा सरकार बनने का किया दावा

■ आर. पी. माथुर 

एटा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव बुधवार को एटा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई स्थानों पर पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। शिवपाल यादव सबसे पहले पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने पर आसपुर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। इसके बाद वह गांधी मार्केट स्थित शाह पैलेस पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय हाजी अब्दुल अजीज के निधन पर शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। वहीं शराफत हुसैन काले के पिता के निधन पर भी उन्होंने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना जताई और उन्हें ढांढस बंधाया।

मीडिया से बातचीत में शिवपाल यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “बीजेपी झूठी पार्टी है, इसके नेता सुबह से शाम तक झूठ बोलते हैं।” एक्सप्रेसवे की बदहाल स्थिति और गड्ढों को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। कहा कि बारिश ने बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। AI वीडियो वॉर के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि इसकी शुरुआत बीजेपी ने की थी और उनकी पार्टी ने केवल “क्रिया की प्रतिक्रिया” दी है। ओमप्रकाश राजभर के PDA संबंधी बयान पर उन्होंने कहा कि जब राजभर सपा में थे, तब बीजेपी के लिए उनके बयानों का रिकॉर्ड मौजूद है। शिवपाल यादव ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2027 में सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगे। राहुल गांधी पर FIR के मुद्दे पर उन्होंने बीजेपी पर विपक्ष को खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User