कमला नगर में व्यापारी से ढाई लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी
कमला नगर में व्यापारी से ढाई लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी
आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र में देर रात दुकान से घर लौट रहे व्यापारी से लूट की घटना सामने आई है। बदमाश व्यापारी को धमकाकर उसके बैग में रखी करीब 2.50 लाख रुपये की नकदी, मोबाइल फोन और टैबलेट लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार कमला नगर के जी-ब्लॉक निवासी नंदन गुप्ता की मनकामेश्वर क्षेत्र में पूजा सामग्री की दुकान है। बताया गया है कि देर रात वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।
घर के पास पहुंचते ही बदमाशों ने उन्हें धमकाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। कमला नगर क्षेत्र में हुई इस वारदात ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। राहुल अग्रवाल क्राइम रिपोर्टर, सुराग ब्यूरो, आगरा
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)