विश्व हिंदू महासंघ ने कांवरियों पर की पुष्पवर्षा, फल व पेयजल वितरित कर किया भव्य स्वागत

Aug 24, 2026 - 20:55
0 0
विश्व हिंदू महासंघ ने कांवरियों पर की पुष्पवर्षा, फल व पेयजल वितरित कर किया भव्य स्वागत

block-350 block-350

विश्व हिंदू महासंघ ने कांवरियों पर की पुष्पवर्षा, फल व पेयजल वितरित कर किया भव्य स्वागत

फर्रुखाबाद। सावन मास के पावन अवसर पर पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम से पहले विश्व हिंदू महासंघ, फर्रुखाबाद की ओर से कांवरियों की सेवा, स्वागत एवं अभिनंदन के लिए फल, शुद्ध पेयजल वितरण एवं पुष्पवर्षा कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांवरियों की सेवा की और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की ।कार्यक्रम के दौरान कांवरियों को फल व पेयजल वितरित किया गया तथा पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से वातावरण शिवमय हो उठा। पुष्पवर्षा के बीच रिमझिम बारिश होने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो भगवान भोलेनाथ स्वयं अपने भक्तों पर कृपा बरसा रहे हों। कार्यकर्ताओं ने सेवा के साथ यातायात व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा और कांवरियों व राहगीरों को सुगमता से आगे बढ़ने में सहयोग किया।

जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि सावन में शिवभक्त कांवरियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। संगठन समाज, श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने सभी कांवरियों की मंगलमय यात्रा, सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। युवा जिला अध्यक्ष संजीव अग्निहोत्री ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। मातृशक्ति कानपुर मंडल अध्यक्ष सुनीता अग्निहोत्री एवं संगीता अवस्थी ने भी फल वितरण, पेयजल और पुष्पवर्षा में सहयोग किया। कार्यक्रम में मोहित दीक्षित, भास्कर अग्निहोत्री, उमाशंकर गुप्ता, विनोद गुप्ता, संजीव गुप्ता, अमन पाल सिंह, अमित गुप्ता, नवीन कुमार, रोहिताश राजपूत, राजेश तिवारी, बलराम अवस्थी, रुद्र प्रताप सिंह, प्रदीप शाक्य, राहुल शाक्य, मोनू चौहान, मोनू मिश्रा, गजेंद्र सिंह चौहान, अमन अग्निहोत्री, राजेंद्र सिंह चौहान, शौर्यन तिवारी, सोनू पाठक, दिव्यांशु मिश्रा, आदेश सिंह, वैभव मिश्रा, हर्षित, दिव्यांशु दुबे, आर्यन तिवारी, सुनील शुक्ला, पत्रकार विनोद दीक्षित, राजीव गुप्ता, अमन गुप्ता, युवराज सिंह, सौरभ शर्मा, अमन राजपूत, नारायण राजपूत, दानवीर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। कांवरियों ने संगठन के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और भगवान भोलेनाथ व मां गंगा से सभी शिवभक्तों पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User