ई-बाइक की टक्कर से ग्रामीण की मौत, परिजनों ने टेंपो में की तोड़फोड़
ई-बाइक की टक्कर से ग्रामीण की मौत, परिजनों ने टेंपो में की तोड़फोड़
राजेपुर। इटावा-बरेली हाईवे पर रामगंगा पुल के पास सोमवार को सड़क पार कर रहे 42 वर्षीय ग्रामीण उदयवीर को तेज रफ्तार ई-बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल उदयवीर की लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उदयवीर डबरी गांव निवासी थे। हादसे के बाद पुलिस ने उन्हें राजेपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसी दौरान घायल को अस्पताल ले जाने वाले निजी टेंपो में तोड़फोड़ किए जाने से मौके पर तनाव फैल गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और एहतियात के तौर पर डबरी चौराहे पर पुलिस बल तैनात कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ई-बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों के साथ ही टेंपो में तोड़फोड़ और हंगामे की घटना की भी पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)