त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, बारावफात जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण

Aug 24, 2026 - 20:56
0 2
त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, बारावफात जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण

block-350 block-350

त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, बारावफात जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण

एटा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना मारहरा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाहा एवं एसडीएम सदर श्वेता सिंह ने की। बैठक में क्षेत्र के धर्मगुरु, ग्राम प्रधान, व्यापार मंडल के पदाधिकारी तथा गणमान्य नागरिक शामिल हुए। अधिकारियों ने सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और अफवाह की जानकारी तत्काल पुलिस-प्रशासन को दें। सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट न करने तथा ऐसी पोस्ट को शेयर करने से बचने की भी अपील की गई। बैठक के बाद सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा और एसडीएम सदर श्वेता सिंह ने पुलिस बल के साथ बारावफात जुलूस के निर्धारित मार्ग का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान थाना प्रभारी मारहरा समेत पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User