मैनपुरी में ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार और भारी मात्रा में सामान जब्त
मैनपुरी में ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार और भारी मात्रा में सामान जब्त
मैनपुरी (अजय किशोर) थाना एलाऊ क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 21 अगस्त की रात करीब 9.35 बजे तारापुर-भोगांव रोड पर स्थित दिलावर गांव के पुल के पास मुखबिर की सूचना पर की गई। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान सौरभ मिश्रा पुत्र अमित मिश्रा और अजीत पुत्र रामनारेश के रूप में हुई है, जो फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने इन अभियुक्तों के पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है।
इसमें 50 लीटर ट्रांसफार्मर तेल से भरी चार केन, एक क्षतिग्रस्त 25 केवी ट्रांसफार्मर, बड़ी और छोटी कोइल, औजार, दो कार बैटरी, 10,000 रुपये नकद और अवैध हथियार शामिल हैं। इसके अलावा, चोरी की घटना में इस्तेमाल की जा रही एक ईको गाड़ी और एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया है। यह गिरोह अक्सर ट्रांसफार्मर से तेल और कीमती पुर्जे चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देता था। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपने अन्य साथियों, पूरन, श्यामवीर ठाकुर और भूरे ठाकुर के नाम का भी खुलासा किया है। इन अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ राज्य के विभिन्न जनपदों के थानों में चोरी और अन्य गंभीर धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। एलाऊ थाना पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)