मैनपुरी: मासूम की गुहार पर जागा प्रशासन, वायरल वीडियो के बाद स्कूल में लगा आरओ

Aug 22, 2026 - 20:53
0 2
मैनपुरी: मासूम की गुहार पर जागा प्रशासन, वायरल वीडियो के बाद स्कूल में लगा आरओ

block-350 block-350

मैनपुरी: मासूम की गुहार पर जागा प्रशासन, वायरल वीडियो के बाद स्कूल में लगा आरओ

मैनपुरी (अजय किशोर) कुरावली क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कुम्हरौआ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें बच्चों ने पीने के साफ पानी की भारी कमी को लेकर अपनी मासूम पीड़ा बयां की थी। इस भावुक वीडियो ने न सिर्फ लोगों का दिल झकझोरा, बल्कि देखते ही देखते प्रशासनिक अधिकारियों तक भी अपनी पहुंच बना ली। बच्चों की इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और मौके पर अधिकारियों की टीम भेजी। जिलाधिकारी के सख्त व संवेदनशील निर्देशों का असर यह रहा कि कुछ ही घंटों के भीतर विद्यालय में नया आरओ प्लांट स्थापित कर दिया गया, जिससे बच्चों को शुद्ध पेयजल मिलना शुरू हो गया। इसके साथ ही पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए विभागीय टीम द्वारा सैंपल भी ले लिए गए हैं।

प्रशासन की इस तेज और सकारात्मक पहल से विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। समस्या का तुरंत समाधान होने के बाद स्कूल की एक बच्ची का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी और अपने साथियों की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी का आभार जताते हुए धन्यवाद दे रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User