130 छात्राओं ने लिया प्रतिभाग, विजेता छात्राओं को किया गया सम्मानित

Aug 21, 2026 - 21:15
0 0
130 छात्राओं ने लिया प्रतिभाग, विजेता छात्राओं को किया गया सम्मानित

block-350 block-350

130 छात्राओं ने लिया प्रतिभाग, विजेता छात्राओं को किया गया सम्मानित

कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान, कायमगंज में मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छह से बी.ए. तक की 130 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता दो वर्गों—जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। जूनियर वर्ग में कक्षा छह से आठ तथा सीनियर वर्ग में कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता की मुख्य निर्णायक विद्यालय की प्रबन्धिका श्रीमती मोनिका अग्रवाल रहीं। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए हाथों पर आकर्षक मेहंदी के डिजाइन बनाए। सीनियर वर्ग में माता जीजाबाई हाउस की उमा ने प्रथम, रानी लक्ष्मीबाई हाउस की आन्या ने द्वितीय तथा सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई हाउस की नैन्सी प्रथम, जीजाबाई हाउस की गीता द्वितीय तथा रानी लक्ष्मीबाई हाउस की सौम्या तृतीय स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रबन्धिका श्रीमती मोनिका अग्रवाल ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने छात्राओं की लगन एवं परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें सदैव आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि जीवन में अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहते हुए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुतीक्षण कुमार ने भी सभी विजयी छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्राएं इसी प्रकार लगन और निष्ठा के साथ मेहनत करते हुए विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन करें। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User