जलेसर पुलिस ने पांच जुआरियों को किया गिरफ्तार, 2,130 रुपये व ताश के पत्ते बरामद

Aug 20, 2026 - 21:14
0 0
जलेसर पुलिस ने पांच जुआरियों को किया गिरफ्तार, 2,130 रुपये व ताश के पत्ते बरामद

block-350 block-350

जलेसर पुलिस ने पांच जुआरियों को किया गिरफ्तार, 2,130 रुपये व ताश के पत्ते बरामद

एटा। अवैध जुआ एवं सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने जुआ खेलते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 2,130 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना जलेसर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आमिर (29), अब्दुल अजीज (38), सरफराज (31), बिलाल (32), सभी निवासी मोहल्ला इस्लामनगर, कस्बा व थाना जलेसर, तथा शोएब अंसारी (32) निवासी मोहल्ला छत्ता, थाना जलेसर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना जलेसर में मुकदमा अपराध संख्या 357/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविराज सिंह, रिजर्व कांस्टेबल सुनील कुमार, मनीष कुमार, सारिक और नईम शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User