मुख्यमंत्री की हिदायत स्कूलों की शिकायत पर डीएम करें जांच कार्रवाई:मीडिया कवरेज पर रोक नहीं
मुख्यमंत्री की हिदायत स्कूलों की शिकायत पर डीएम करें जांच कार्रवाई:मीडिया कवरेज पर रोक नहीं
फर्रुखाबाद । 20अगस्त सुबह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमी छुपाने के लिए स्कूलों में मीडिया के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम को हिदायत दी है कि स्कूली छात्रों की समस्या तुरंत जांच कार्यवाही की जाए।इस संबंध में आज ही सूबे के मुख्य सचिव ने आदेश जारी बेसिक व माध्यमिक स्कूलों में सांफ सफाई, जलभराव की समस्या,अवसथापना सुविधाओं को सुदृढ़ करने छात्रों अभिभावको के साथ नियमित स्वाद के निर्देश दिए हैं।साथ ही, जिलाधिकारियों को शोसल मीडिया पर आने वाली शिकायतों की जांच कर तथ्यात्मक ज़बाब देने को कहा गया है। मुख्य निर्देश साफ-सफाई और जलभराव बारिश के मौसम को देखते हुए स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलाने और जलभराव की समस्या का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।
ब्लाकवार टीमें बनाकर स्कूलों में पठन पाठन, पेयजल, बिजली और किचन शेड की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कराया जायेगा। जिलाधिकारियों को अपने नोबल मीडिया खाते के जरिए स्कूलों से जुड़ी शिकायतों की जांच करके तथ्यात्मक ज़बाब देने और भ्रामक सूचनाओं पर नजर रखने को कहा गया है। शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति पर सख्ती बरतने तथा यूनिफॉर्म जूता मोजा आदि के मिलने बाली डीबीटी राशि के उपयोग को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मालुम हो कि जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों में मीडिया कर्मियों के प्रवेश के संबंध में मनमाने ढंग का आदेश जाहिर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)