नाली पर अतिक्रमण से पटेल पार्क के पीछे जलभराव, लोग घरों में कैद
नाली पर अतिक्रमण से पटेल पार्क के पीछे जलभराव, लोग घरों में कैद
फर्रुखाबाद, 16 अगस्त। लगातार हुई बारिश के बाद पटेल पार्क के पीछे नाली पर अतिक्रमण के चलते जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। रविवार को बारिश का पानी सड़क और आसपास के इलाकों में भर गया, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव इतना अधिक हो गया कि कई वाहन पानी में फंस गए और एक गाय भी पानी में फंस गई। स्थिति को देखकर लोगों में दहशत का माहौल रहा और कई राहगीर आवागमन से बचते हुए घरों में रहने को मजबूर हो गए।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाली पर हुए अतिक्रमण के कारण बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से नाली से अतिक्रमण हटाने, जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। बारिश के दौरान हर वर्ष सामने आने वाली इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि समय रहते नाली की सफाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)