मछली मारने वाले युवक का शव नहर में मिलने से सनसनी: परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Oct 03, 2023 - 08:26
0 20
मछली मारने वाले युवक का शव नहर में मिलने से सनसनी: परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

block-350 block-350

मछली मारने वाले युवक का शव नहर में मिलने से सनसनी: परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

कायमगंज/ फर्रुखाबाद । मछली मारने वाले युवक अशोक कश्यप का शव नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। कोतवाली कायमगंज के ग्राम झब्बूपुर निवासी शीशराम का 35 वर्षीय पुत्र अशोक कश्यप मछली मार कर बेचता था तथा वह शराब पीने का आदी था। अशोक बीते दिन मछली मारने गांव के निकट नहर में गया था बीती रात घर न लौटने पर परिजनों ने अशोक को तलाश किया।

आज सुबह अशोक का शव नहर की पुलिया के निकट पड़ा मिला। शव के निकट ही डंडा शराब का पौवा व शराब से भरा गिलास रखा था। परिजनों की सूचना पर दरोगा अनिल सिकरवार ने मामले की जांच पड़ताल कर डंडा शराब पौवे को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अशोक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 परिजनों ने आरोप लगाया कि अशोक की गांव के बाबा, रामनिवास व गोटिया से रंजिश चल रही थी जिन्होंने अशोक को मार कर शव फेंक दिया है। बताया जाता है कि अधिक शराब पीने के कारण अशोक की पत्नी सुमन कारी 2 वर्ष पूर्व चार बच्चों को छोड़कर कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम नौखंडा मायके चली गई थी। सुमन एक पखवारा पूर्व ही अपने चारों बच्चों को ले गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User