शिकोहाबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर शोषण करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Aug 12, 2026 - 21:43
0 37
शिकोहाबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर शोषण करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

block-350 block-350

शिकोहाबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर शोषण करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 पांच माह तक साथ रखने और शादी का आश्वासन देने का आरोप, पीड़िता की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा

शिकोहाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शिकोहाबाद पुलिस ने वांछित अभियुक्त रामौतार उर्फ दीपक पुत्र संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को उसके मकान के पास वंशी नगर, आवगंगा, थाना शिकोहाबाद से गिरफ्तार किया।

शादी का झांसा देकर साथ रखने का आरोप पुलिस के मुताबिक, दिनांक 08 अगस्त 2026 को पीड़िता द्वारा थाना शिकोहाबाद में तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि अभियुक्त रामौतार उर्फ दीपक ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और करीब पांच माह तक अपने साथ रखकर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता द्वारा शादी के लिए कहने पर अभियुक्त लगातार शादी करने का आश्वासन देता रहा।

पीड़िता के अनुसार, वर्तमान में वह करीब चार माह की गर्भवती है। आरोप है कि अभियुक्त उसे अपने घर पर छोड़कर फरार हो गया और वापस नहीं आया। पीड़िता द्वारा अभियुक्त के परिजनों से उसके संबंध में जानकारी किए जाने पर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना शिकोहाबाद में मु0अ0सं0 609/2026, धारा 69/115(2)/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त रामौतार उर्फ दीपक पुत्र संतोष कुमार, निवासी मोहल्ला वंशी नगर, आवगंगा के पास, थाना शिकोहाबाद, जनपद फिरोजाबाद। आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 609/2026, धारा 69/115(2)/351(3) बीएनएस, थाना शिकोहाबाद, जनपद फिरोजाबाद। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार, थाना शिकोहाबाद, जनपद फिरोजाबाद। 2. उ0नि0 सोनू कुमार, थाना शिकोहाबाद, जनपद फिरोजाबाद। 3. का0 404 जितेन्द्र सिंह, थाना शिकोहाबाद, जनपद फिरोजाबाद।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User