कासगंज/पटियाली पुलिस ने 01 वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

Oct 02, 2023 - 21:24
0 15

block-350 block-350

अपराध नियंत्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना पटियाली पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश । पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में, जनपद के सभी थानों में वारण्टी व वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, आज दिनांक 02.10.2023 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना पटियाली पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त टिन्कू उर्फ पिन्कू उर्फ प्रवेन्द्र पुत्र पान सिंह नि0 नगला वक्शी थाना पटियाली जनपद कासगंज, सम्बन्धित वाद संख्या-9043/2018 धारा 323/452/504/506 भादवि0 थाना पटियाली जनपद कासगंज को अभियुक्त के घर से समय करीब 8.30 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त का विवरण- 01. टिन्कू उर्फ पिन्कू उर्फ प्रवेन्द्र पुत्र पान सिंह नि0 नगला वक्शी थाना पटियाली जनपद कासगंज, सम्बन्धित वाद संख्या-9043/2018 धारा 323/452/504/506 भादवि0 थाना पटियाली जनपद कासगंज । पुलिस टीम- • प्र0 नि0 गोविन्द बल्लभ शर्मा थाना पटियाली जनपद कासगंज मय टीम ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User