फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा कराने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा कराने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
एटा। कोतवाली नगर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा कराने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज था और उसकी तलाश की जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं योगेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी हेमसिंह पुत्र रामशंकर निवासी नगला भजन, थाना पिलुआ, जनपद एटा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध कोतवाली नगर थाने में मु.अ.सं. 226/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पारस त्यागी, कांस्टेबल अमरजीत सिंह एवं रिजर्व कांस्टेबल राहुल शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)