प्रदेश तैराकी जंग में सी.पी. विद्या निकेतन का दम, इलाहाबाद फतह करने निकली 'स्विमिंग ब्रिगेड

Aug 06, 2026 - 21:44
0 3
प्रदेश तैराकी जंग में सी.पी. विद्या निकेतन का दम, इलाहाबाद फतह करने निकली 'स्विमिंग ब्रिगेड

block-350 block-350

प्रदेश तैराकी जंग में सी.पी. विद्या निकेतन का दम, इलाहाबाद फतह करने निकली 'स्विमिंग ब्रिगेड'

कायमगंज/फर्रुखाबाद। जनपद के प्रतिष्ठित सी.पी. विद्या निकेतन के तैराक अब प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए तैयार हैं। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) के तत्वावधान में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय रीजनल तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए विद्यालय की टीम गुरुवार को इलाहाबाद के लिए रवाना हुई। विद्यालय की टीम में चयनित प्रतिभाशाली तैराकों के साथ स्विमिंग कोच पल्लवी मिश्रा एवं राघवेंद्र सिंह भी शामिल हैं। प्रतियोगिता में बरेली जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए सी.पी. विद्या निकेतन और हार्टमैन कॉलेज, बरेली के खिलाड़ी प्रदेशभर की मजबूत टीमों से मुकाबला करेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की राह भी तय कर सकते हैं।

रवाना होने से पहले विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय समूह की निदेशिका श्रीमती मिथलेश अग्रवाल तथा प्रधानाचार्य श्री आर. के. बाजपेई ने सभी खिलाड़ियों को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरे मनोबल के साथ प्रतियोगिता में उतरने और विद्यालय के साथ-साथ जनपद का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि टीम अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में नया इतिहास रचेगी और उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल कर फर्रुखाबाद का गौरव बढ़ाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User