तीन दिवसीय परिवार नियोजन शिविर सफल, 38 महिलाओं की हुई नसबंदी

Aug 06, 2026 - 08:21
0 0
तीन दिवसीय परिवार नियोजन शिविर सफल, 38 महिलाओं की हुई नसबंदी

block-350 block-350

तीन दिवसीय परिवार नियोजन शिविर सफल, 38 महिलाओं की हुई नसबंदी

फर्रुखाबाद । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जनसंख्या स्थिरीकरण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिले में आयोजित तीन दिवसीय विशेष परिवार नियोजन शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गए। 3 से 5 अगस्त तक सीएचसी कायमगंज, कमालगंज और बरौन में आयोजित शिविरों में कुल 38 महिलाओं की सफल नसबंदी (ट्यूबल लिगेशन) की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनन्द उपाध्याय के निर्देशन में आयोजित शिविरों में प्रत्येक महिला का ऑपरेशन से पूर्व चिकित्सकीय परीक्षण, रक्तचाप एवं आवश्यक पैथोलॉजी जांच कराई गई। सभी मानकों पर उपयुक्त पाए जाने के बाद ही नसबंदी की प्रक्रिया पूरी की गई। कायमगंज और कमालगंज में 14-14 तथा बरौन सीएचसी में 10 महिलाओं का सफल ऑपरेशन किया गया। सीएमओ डॉ. आनन्द उपाध्याय ने कहा कि परिवार नियोजन केवल जनसंख्या नियंत्रण का माध्यम नहीं, बल्कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा, परिवार की आर्थिक मजबूती और बच्चों के बेहतर भविष्य की आधारशिला है।

 उन्होंने योग्य दंपत्तियों से सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने आशा, एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मियों से गांव-गांव जाकर पात्र दंपत्तियों को जागरूक करने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक परिवार इन सेवाओं से लाभान्वित हो सकें। शिविर के दौरान सभी ऑपरेशन निर्धारित चिकित्सकीय मानकों एवं संक्रमण नियंत्रण प्रोटोकॉल के अनुसार किए गए। महिला नसबंदी ऑपरेशन डॉ. कृष्णा बोस (डीजीओ) ने किए। टीम में डॉ. अरुण यादव (एनेस्थेटिस्ट), डॉ. रोहित तिवारी (सर्जन), डॉ. ममता अरुण, डॉ. मधु अग्रवाल, ओटी टेक्नीशियन नरेन्द्र, काउंसलर सुनीता तथा स्टाफ नर्स रीता और मीरा सहित जिला महिला चिकित्सालय एवं संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल रहे। ऑपरेशन के बाद सभी महिलाओं को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया तथा आवश्यक दवाइयों के साथ पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। साथ ही कॉपर-टी, अंतरा इंजेक्शन, गर्भनिरोधक गोलियां और कंडोम सहित परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों की भी जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं उपकेंद्रों पर परिवार नियोजन सेवाएं नियमित रूप से निःशुल्क उपलब्ध हैं। तीन दिवसीय अभियान की सफलता पर सीएमओ ने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मियों एवं स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे विशेष शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User