सुरक्षित सड़कों की ओर बड़ा कदम: मैनपुरी पुलिस अधीक्षक ने आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन को दिखाई हरी झंडी

Aug 03, 2026 - 20:19
0 0
सुरक्षित सड़कों की ओर बड़ा कदम: मैनपुरी पुलिस अधीक्षक ने आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन को दिखाई हरी झंडी

block-350 block-350

सुरक्षित सड़कों की ओर बड़ा कदम: मैनपुरी पुलिस अधीक्षक ने आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन को दिखाई हरी झंडी

मैनपुरी (अजय किशोर) जनपद की यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुदृढ़ और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। सोमवार को पुलिस कार्यालय परिसर से पुलिस अधीक्षक मैनपुरी द्वारा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंटरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह इंटरसेप्टर वाहन ओवरस्पीडिंग, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाएगा। इसके माध्यम से नियमों को तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ त्वरित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और आमजन की सुरक्षा को मजबूत करने में बड़ी मदद मिलेगी।

 कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित कई पुलिस अधिकारी, यातायातकर्मी और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User