हर-हर महादेव" के जयघोष के बीच सुरक्षा का अभेद्य कवच! पांचाल घाट पर कांवड़ियों के लिए प्रशासन का हाई अलर्ट, डीएम संभाला मोर्चा

Aug 03, 2026 - 20:14
0 0
हर-हर महादेव" के जयघोष के बीच सुरक्षा का अभेद्य कवच! पांचाल घाट पर कांवड़ियों के लिए प्रशासन का हाई अलर्ट, डीएम संभाला मोर्चा

block-350 block-350

हर-हर महादेव" के जयघोष के बीच सुरक्षा का अभेद्य कवच! पांचाल घाट पर कांवड़ियों के लिए प्रशासन का हाई अलर्ट, डीएम संभाला मोर्चा

फर्रुखाबाद/सावन के पावन माह में गंगा जल लेने के लिए पांचाल घाट पर उमड़ रही शिवभक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। दिन-रात हजारों कांवड़िए शाहजहांपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बदायूं, मैनपुरी, इटावा समेत कई जनपदों से पांचाल घाट पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने घाट से लेकर नेशनल हाईवे तक सुरक्षा का मजबूत घेरा तैयार कर दिया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हर महत्वपूर्ण स्थान पर सुरक्षा बल, चिकित्सा दल और आपातकालीन सेवाएं तैनात कर दी गई हैं।

गहरे पानी से बचाने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग गंगा में जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन ने घाट के दोनों किनारों पर मजबूत बांस की बैरिकेडिंग कराई है ताकि कोई भी श्रद्धालु गहरे पानी की ओर न जा सके। लगातार निगरानी रखी जा रही है और लोगों से सुरक्षित स्थान से ही जल भरने की अपील की जा रही है। पीएसी, फ्लड यूनिट और मोटरबोट से 24 घंटे निगरानी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पीएसी के जवानों के साथ फ्लड यूनिट को तैनात किया गया है। मोटरबोट के जरिए गंगा में लगातार गश्त की जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके। रात में भी दिन जैसा उजाला श्रद्धालुओं को रात के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए घाट क्षेत्र से लेकर नेशनल हाईवे तक खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया गया है। पूरे मार्ग पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है, जिससे कांवड़ियों की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे। डॉक्टर, एंबुलेंस और दमकल हर पल तैयार आपात स्थिति से निपटने के लिए पुल के दोनों ओर डॉक्टरों की टीम, एंबुलेंस और दमकल वाहन तैनात किए गए हैं। किसी भी दुर्घटना या स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। दीवारों पर लिखे गए गोताखोरों के नंबर घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने गोताखोरों के संपर्क नंबर प्रमुख स्थानों की दीवारों पर लिखवा दिए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद मिल सके। डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने खुद किया निरीक्षण शाम जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने पांचाल घाट पहुंचकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस, प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

श्रद्धालुओं से प्रशासन की अपील प्रशासन ने कांवड़ियों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित स्थान से ही गंगाजल भरें, बैरिकेडिंग पार न करें, गहरे पानी में जाने का प्रयास न करें और पुलिस व प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों, गोताखोरों या चिकित्सा टीम से संपर्क करें। सावन में आस्था का महाकुंभ सज चुका है। ऐसे में प्रशासन की यह व्यापक तैयारी श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का भरोसा दे रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User