सेवाधाम डायग्नोस्टिक सेंटर पर महिला आयोग का शिकंजा, डीएम को निष्पक्ष जांच के आदेश

Jul 29, 2026 - 20:36
0 21
सेवाधाम डायग्नोस्टिक सेंटर पर महिला आयोग का शिकंजा, डीएम को निष्पक्ष जांच के आदेश

block-350 block-350

सेवाधाम डायग्नोस्टिक सेंटर पर महिला आयोग का शिकंजा, डीएम को निष्पक्ष जांच के आदेश

निरीक्षण में सीटी स्कैन संचालन सहित कई कथित अनियमितताएं सामने आईं, आयोग सदस्य से अभद्रता का भी आरोप

एटा। सेवाधाम डायग्नोस्टिक सेंटर का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने पूरे प्रकरण को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी एटा को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। बताया गया है कि 22 जुलाई को महिला जनसुनवाई के दौरान एक विधवा महिला की शिकायत के बाद आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सेवाधाम डायग्नोस्टिक सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन के कथित अनधिकृत उपयोग तथा चिकित्सक की अनुपस्थिति में तकनीशियन द्वारा सीटी स्कैन संचालित किए जाने जैसी गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए।

आयोग सदस्य द्वारा जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि निरीक्षण के दौरान सेंटर संचालक और उनके परिजनों ने आयोग की सदस्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कथित रूप से अभद्र और असहयोगपूर्ण व्यवहार किया। महिला आयोग ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, चिकित्सा संबंधी सभी आरोपों की विस्तृत पड़ताल करने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने स्पष्ट कहा कि महिला हित, जनहित और कानून की गरिमा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। अब इस मामले में जिला प्रशासन की जांच और कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User