मारहरा–एटा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ, जेई व ठेकेदार रहे मौजूद
मारहरा–एटा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ, जेई व ठेकेदार रहे मौजूद
एटा। मारहरा–एटा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ विभागीय मानकों के अनुरूप किया गया। निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। शुभारंभ के अवसर पर पीआरओ कॉन्ट्रैक्शन से ठेकेदार रोकी गुप्ता, जेई ओमवीर सिंह तथा लाखन सिंह मौजूद रहे। उन्होंने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसी को निर्धारित गुणवत्ता एवं विभागीय मानकों का पालन करते हुए कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जाएगी, ताकि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो। मारहरा–एटा मार्ग के चौड़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी तथा आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समय पर कार्य पूर्ण कराने की अपेक्षा जताई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)