मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में भू-जल संरक्षण सप्ताह का हुआ समापन

Jul 22, 2026 - 21:00
0 1
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में भू-जल संरक्षण सप्ताह का हुआ समापन

block-350 block-350

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में भू-जल संरक्षण सप्ताह का हुआ समापन

एटा। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशों के क्रम में जनपद एटा में भू-जल संरक्षण सप्ताह (16 से 22 जुलाई, 2026) के समापन अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भू-जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए जल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा भावी पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या, अनियंत्रित भू-जल दोहन एवं जलवायु परिवर्तन के कारण भू-जल स्तर लगातार प्रभावित हो रहा है। ऐसे में जल संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी विभागों को जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण एवं भू-जल पुनर्भरण से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को "जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प" विषय पर जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। सभी ने जल की प्रत्येक बूंद के महत्व को समझते हुए जल का दुरुपयोग रोकने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने, जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण सुनिश्चित करने तथा आमजन को भी जल बचाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि जल संरक्षण के लिए परंपरागत जल स्रोतों का संरक्षण, वर्षा जल संचयन, सामुदायिक सहभागिता एवं जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में समन्वित प्रयासों से ही भू-जल संरक्षण को स्थायी रूप से सुनिश्चित किया जा सकता है। कार्यक्रम में उपनिदेशक कृषि सुमित पटेल बीएसए अनुपम अवस्थी, एई सिंचाई रमेश चंद्र, जिला गंगा समिति के आर्यन गॉड विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा सभी ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प दोहराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User