Farrukhabad : विश्व जनसंख्या दिवस पर सी.पी. विद्या निकेतन में भाषण प्रतियोगिता आयोजित

Jul 22, 2026 - 07:44
0 1
Farrukhabad :  विश्व जनसंख्या दिवस पर सी.पी. विद्या निकेतन में भाषण प्रतियोगिता आयोजित

block-350 block-350

Farrukhabad : विश्व जनसंख्या दिवस पर सी.पी. विद्या निकेतन में भाषण प्रतियोगिता आयोजित

कायमगंज। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सी.पी. विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ती जनसंख्या, उसके दुष्प्रभावों तथा नियंत्रण के उपायों पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने सीमित संसाधनों पर बढ़ते दबाव, बेरोजगारी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर तार्किक ढंग से अपने विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशक डॉ. मिथलेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य योगेश चन्द्र तिवारी एवं उप-प्रधानाचार्य डॉ. मनोज तिवारी की उपस्थिति में हुआ।

शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों की वक्तृत्व क्षमता का विकास करने के साथ-साथ उनमें सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता पैदा करना है। कार्यक्रम के अंत में निदेशक डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि जागरूक युवा ही देश और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User