नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार
एटा। थाना जलेसर पुलिस ने नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस ने मुकदमा संख्या 292/26, धारा 137(2), 64(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित पवन पुत्र मुन्नालाल, निवासी वार्ड संख्या-1, कस्बा एवं थाना कम्पिल, जनपद फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक चरन सिंह, आरक्षी सारिक एवं आरक्षी सुनील कुमार की टीम ने अंजाम दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)