जेई पर भ्रष्टाचार के आरोप, जेई ने किसान यूनियन पदाधिकारियों पर लगाया 15 हजार रुपये महीनादारी मांगने का आरोप; विवाद गहराया

Jul 16, 2026 - 21:02
0 6
जेई पर भ्रष्टाचार के आरोप, जेई ने किसान यूनियन पदाधिकारियों पर लगाया 15 हजार रुपये महीनादारी मांगने का आरोप; विवाद गहराया

block-350 block-350

जेई पर भ्रष्टाचार के आरोप, जेई ने किसान यूनियन पदाधिकारियों पर लगाया 15 हजार रुपये महीनादारी मांगने का आरोप; विवाद गहराया

कायमगंज/फर्रुखाबाद। बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) और भारतीय किसान यूनियन (धरती पुत्र) के पदाधिकारियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। एक ओर किसान यूनियन ने जेई पर भ्रष्टाचार, कथित अवैध वसूली, बिजली चोरी को संरक्षण देने, धमकियां दिलाने तथा कथित अवैध संपत्ति की जांच कराने की मांग उठाई है, वहीं दूसरी ओर संबंधित जेई ने यूनियन के कुछ पदाधिकारियों पर उनसे हर महीने 15 हजार रुपये की महीनादारी मांगने का आरोप लगाया है। भारतीय किसान यूनियन (धरती पुत्र) के प्रदेश सचिव मुन्नालाल सक्सेना और नगर अध्यक्ष राजेश राजपूत ने आरोप लगाया कि संबंधित जेई के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

उनका कहना है कि शिकायतें किए जाने के बाद संगठन के पदाधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है तथा धमकियां दिलाई जा रही हैं। यूनियन ने बिजली चोरी को संरक्षण देने और संबंधित अधिकारी की कथित अवैध संपत्ति की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं, इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए संबंधित जेई ने किसान यूनियन के कुछ पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जेई का कहना है कि उनसे हर महीने 15 हजार रुपये की महीनादारी की मांग की गई थी। उनका दावा है कि रकम देने से इनकार करने के बाद उनके खिलाफ लगातार शिकायतें कराई जा रही हैं और बेबुनियाद आरोप लगाकर दबाव बनाया जा रहा है।

दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल किसी भी पक्ष के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही सक्षम स्तर पर जांच पूरी हुई है। अब सभी की निगाहें विभागीय अधिकारियों और प्रशासन पर हैं कि वे पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर तथ्यों को सार्वजनिक करें, ताकि आरोपों की सत्यता सामने आ सके और दोषी पाए जाने वाले पक्ष के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User