बिजली विभाग की नीतियों से व्यापारी नाराज, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Jul 16, 2026 - 07:44
0 1
बिजली विभाग की नीतियों से व्यापारी नाराज, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

block-350 block-350

बिजली विभाग की नीतियों से व्यापारी नाराज, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

मीटर शुल्क वृद्धि, लोड बढ़ोतरी, सिक्योरिटी मनी व फ्यूल सरचार्ज वापस लेने की मांग, अघोषित कटौती पर जताई नाराजगी

कायमगंज। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) की कायमगंज इकाई ने बिजली विभाग की विभिन्न नीतियों का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम उप जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मीटर शुल्क में वृद्धि, बिना सहमति लोड बढ़ाने, अतिरिक्त सिक्योरिटी मनी और फ्यूल सरचार्ज समाप्त करने के साथ प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि बिजली विभाग की नई व्यवस्थाओं से व्यापारियों, उद्योगपतियों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दो किलोवाट तक के बिजली कनेक्शन पर मीटर शुल्क में भारी बढ़ोतरी की गई है, जिससे छोटे दुकानदार और मध्यम वर्गीय उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं। ज्ञापन में बिना पूर्व सूचना उपभोक्ताओं का बिजली लोड बढ़ाने और उसके आधार पर अतिरिक्त सिक्योरिटी मनी जमा कराने का भी विरोध किया गया। व्यापारियों का कहना है कि अतिरिक्त लोड की आवश्यकता होने पर उपभोक्ता स्वयं आवेदन करता है, ऐसे में विभाग द्वारा एकतरफा कार्रवाई उचित नहीं है।

व्यापार मंडल ने बिजली बिलों में फ्यूल सरचार्ज समाप्त करने तथा प्रदेशभर में अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाकर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग भी की। संगठन का कहना है कि अनियमित बिजली आपूर्ति से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं और उद्योगों के उत्पादन पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री से ज्ञापन में उठाई गई सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर व्यापारियों एवं आम उपभोक्ताओं को राहत देने की अपील की। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कौशल, जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष अमित सेठ, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, संयुक्त महामंत्री प्रतीक राज कौशल, नगर महामंत्री संजीव अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अभिषेक गुप्ता सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User