यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 182 अधिकारियों के तबादले

Jul 13, 2026 - 07:06
0 4
यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 182 अधिकारियों के तबादले

block-350 block-350

यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 182 अधिकारियों के तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात पीसीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले करते हुए 182 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंप दीं। शासन की ओर से जारी तबादला सूची में विभिन्न जिलों में तैनात उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के साथ-साथ कई अधिकारियों को विकास प्राधिकरणों और नगर निगमों में नई तैनाती दी गई है। तबादला सूची के अनुसार प्रशांत कुमार नायक को उन्नाव से बहराइच, कुमार संजय को रामपुर से जालौन, ध्रुव शुक्ला को मैनपुरी से गाजीपुर, अभय कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर से विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद लखनऊ, मनोज प्रकाश को बस्ती से जालौन तथा अरविंद कुमार सिंह को नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण से मैनपुरी का उपजिलाधिकारी बनाया गया है।

इसी तरह पुष्पेन्द्र पटेल को गाजीपुर से अंबेडकरनगर, योगेश कुमार गौड़ को कौशांबी से सहारनपुर, राजेश कुमार अग्रवाल को मऊ से बहराइच, अनुज नेहरा को गौतमबुद्धनगर से सहायक आवास आयुक्त आवास एवं विकास परिषद लखनऊ तथा ज्योति शर्मा को बागपत से कानपुर नगर भेजा गया है। इसके अलावा अरुण कुमार को संतकबीरनगर से गौतमबुद्धनगर, मिथिलेश कुमार त्रिपाठी को रायबरेली से मैनपुरी, अरुण दीक्षित को गाजियाबाद से भदोही, अर्थवी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी से बाराबंकी तथा क्षितिज द्विवेदी को उन्नाव से देवरिया स्थानांतरित किया गया है। सूची में राकेश कुमार त्यागी को मथुरा नगर निगम से रामपुर, शुभम यादव को उन्नाव से बुलंदशहर, दीपिका मेहरा को मथुरा से शामली, अवधेश कुमार निगम को देवरिया से फिरोजाबाद, गोपाल शर्मा को मैनपुरी से बरेली तथा विध्येश्वर सिंह को जालौन से सिद्धार्थनगर भेजा गया है। वहीं सुरभि शर्मा को कानपुर देहात से बागपत, श्याम प्रताप सिंह को आजमगढ़ से मैनपुरी, जितेन्द्र सिंह वीरवाल को मुरादाबाद से बिजनौर, मनोज कुमार पाठक को गाजीपुर से इटावा, शुभम श्रीवास्तव को हापुड़ से मुजफ्फरनगर तथा पुष्करनाथ चौधरी को अमरोहा से उन्नाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अन्य प्रमुख तबादलों में प्रतिभा मिश्रा को वाराणसी से कानपुर देहात, प्रमोद श्रीवास्तव को उन्नाव से कौशांबी, नवनीत कौर को हाथरस से ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, अरविंद त्रिपाठी को अंबेडकरनगर से वाराणसी, माज अख्तर को कौशांबी से झांसी, फाल्गुनी सिंह को लखनऊ से उन्नाव तथा प्रीति तिवारी को अमेठी से बांदा भेजा गया है। इसके अलावा आकांक्षा सिंह को प्रयागराज से चंदौली, रश्मि सिंह को स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ से जौनपुर, विभमिन सिंह को गोंडा से सिद्धार्थनगर, मधुमिता सिंह को बाराबंकी से अंबेडकरनगर, क्षिपापाल को लखनऊ से संतकबीरनगर, प्रदीप कुमार रमन को फतेहपुर से जौनपुर तथा निकिता को मुजफ्फरनगर से सहायक नगर आयुक्त गाजियाबाद नगर निगम बनाया गया है।

इसके साथ ही संजय कुमार पाण्डेय को शाहजहांपुर से बहराइच, गुलाबचन्द्र द्वितीय को मिर्जापुर से हरदोई, सुभाष सिंह को अंबेडकरनगर से रामपुर, जीत सिंह को शाहजहांपुर से रामपुर, नवोदिता शर्मा को आगरा से सहायक नगर आयुक्त प्रयागराज नगर निगम, रविका श्रीवास्तव को बरेली से रामपुर, शम्भु शरण को काशी विकास परिषद वाराणसी से गाजीपुर, मो. शम्सतबरेज खान को बाराबंकी से हाथरस, विनीत मिश्रा को अलीगढ़ से सीतापुर, साक्षी शर्मा को हापुड़ से मथुरा तथा अतुल आनंद को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण से आजमगढ़ का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में गति लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User