शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन से 2027 की विजय यात्रा का हुआ श्रीगणेश
शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन से 2027 की विजय यात्रा का हुआ श्रीगणेश
अटल प्रेरणा स्थल पर महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत किया पौधरोपण कार्यकर्ताओं के परिश्रम से 2027 में पुनः बनेगी भाजपा सरकार – उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा राष्ट्रपुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय का श्रीगणेश गोमती के पावन तट से हो रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक शक्ति केंद्र संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और बूथ स्तर तक सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का परिश्रम ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन के लखनऊ आगमन से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिली है। उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। श्री मौर्य ने उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उपमुख्यमंत्री ने अटल प्रेरणा स्थल पहुंचकर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों ने राष्ट्रवाद, सुशासन, अंत्योदय और सांस्कृतिक राष्ट्रचेतना के जिन आदर्शों की स्थापना की, वही आज विकसित भारत के निर्माण का आधार हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश इन आदर्शों को आत्मसात करते हुए विकास, सेवा और सुशासन के पथ पर निरंतर अग्रसर है। श्री मौर्य ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संचालित 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण करते हुए प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन तथा भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन सेवा, सुशासन और 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ कार्य करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने विकास, सुशासन और कानून-व्यवस्था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)