वीआईपी कल्चर और ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई, बुलडोजर से नष्ट किए गए साइलेंसर और हूटर

Jul 06, 2026 - 09:15
0 4
वीआईपी कल्चर और ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई, बुलडोजर से नष्ट किए गए साइलेंसर और हूटर

block-350 block-350

वीआईपी कल्चर और ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई, बुलडोजर से नष्ट किए गए साइलेंसर और हूटर

 मैनपुरी (अजय किशोर) शासन और न्यायालय के आदेशानुसार ध्वनि प्रदूषण एवं वीआईपी कल्चर पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रदेश भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद मैनपुरी में यातायात पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर वाहनों की चेकिंग की गई। इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान किए गए और अवैध रूप से लगाए गए उपकरणों को जब्त किया गया। यातायात पुलिस द्वारा कुल 1000 बुलेट व अन्य मोटरसाइकिलों की जांच की गई, जिसमें से 205 वाहनों के मॉडिफाइड साइलेंसर के चालान किए गए और 24 साइलेंसर मौके पर उतरवाए गए। इसके अलावा, 600 अन्य वाहनों की चेकिंग के दौरान प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल पर 195 चालान किए गए और 10 प्रेशर हॉर्न उतरवाए गए।

वहीं, वीआईपी कल्चर के खिलाफ की गई कार्रवाई में 450 वाहनों की जांच कर हूटर संबंधी नियमों के उल्लंघन पर करीब 150 चालान किए गए और 07 हूटर हटाए गए। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा कब्जे में लिए गए इन सभी अवैध उपकरणों को रविवार को पुलिस लाइन मैनपुरी में लाकर नष्ट कर दिया गया। उच्च अधिकारियों के आदेश पर कुल 24 मॉडिफाइड साइलेंसर (पटाखे जैसी आवाज वाले), 10 प्रेशर हॉर्न और हूटरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। इस दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह और अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User