दिनदहाड़े लूट करने वाले चार शातिर बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, भारी मात्रा में माल बरामद
दिनदहाड़े लूट करने वाले चार शातिर बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, भारी मात्रा में माल बरामद
मैनपुरी (अजय किशोर) थाना औंछा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार अभियुक्तों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई रकम, मोटरसाइकिल, तमंचा और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं। घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने वादी मुकदमा को रोककर, कनपटी पर तमंचा सटाकर उनके बैग से 1,24,750 रुपये, जेब से 5,000 रुपये, दो मोबाइल फोन (विवो और रेडमी), और एक पर्स लूट लिया था, जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और एटीएम कार्ड शामिल थे। बदमाश मोटरसाइकिल की चाबी छीनकर और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के आदेशानुसार और आला अधिकारियों के कुशल निर्देशन में थाना औंछा पुलिस, स्वाट टीम, सर्विलांस टीम और एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। मुखबिर की सटीक सूचना और आधुनिक पुलिस तकनीकी यक्ष ऐप (YAKSH App) की सहायता से पुलिस टीम ने नगला हार मोड़ के पास से चारों अभियुक्तों को दबोच लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पवन, अवि यादव, रामू (तीनों निवासी ग्राम पडरिया, औंछा) और शिवम (निवासी नगला सावज, औंछा) के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटे गए रुपयों में से 1,03,400 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल की चाबी, 2 क्रेडिट कार्ड, 3 डेबिट कार्ड, 1 आधार कार्ड, 1 पैन कार्ड, 1 डीएल, 1 वोटर कार्ड, 2 चेक बुक, 2 पासबुक, एक काला पर्स और एक विवो मोबाइल बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन, एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस की इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई की आम जनता और स्थानीय व्यापारियों द्वारा जमकर प्रशंसा की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)