जलेसर की शनि जात मेले की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा

Jul 01, 2026 - 06:47
0 3
जलेसर की शनि जात मेले की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा

block-350 block-350

जलेसर की शनि जात मेले की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा

एटा। जलेसर कस्बे में आयोजित होने वाली शनि जात को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने मंगलवार को शनि जात परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

एसएसपी ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी जलेसर संजय राघव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User