दस्तक व संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर समीक्षा बैठक विकास भवन में संपन्न

Jun 23, 2026 - 21:23
0 1
दस्तक व संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर समीक्षा बैठक विकास भवन में संपन्न

block-350 block-350

दस्तक व संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर समीक्षा बैठक विकास भवन में संपन्न

*दस्तक अभियान के तहत घर-घर पहुंचेगी आशा कार्यकर्त्रियां, जागरूक होंगे लोग*

*अंतरविभागीय समन्वय से सफल बनाएं संचारी रोग एवं दस्तक अभियान : मुख्य विकास अधिकारी*

एटा । आगामी माह जुलाई में संचालित होने वाले दस्तक एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी अरविन्द सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित शताक्षी सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों को अंतरविभागीय समन्वय के साथ कार्य करते हुए इस महत्वपूर्ण अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिस विभाग को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, माइक्रो प्लान के आधार पर उसका पूरी तन्मयता एवं तत्परता के साथ निर्वहन करते हुए अभियान को सफल बनाया जाए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने, क्षेत्र में भ्रमण करने तथा साफ-सफाई एवं जनजागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी को सफाई कर्मियों का रोस्टर बनाकर जनसहभागिता के माध्यम से सफाई कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं सोशल सेक्टर से जुड़े विभागों को अपने लाभार्थियों में जागरूकता लाने तथा उनके माध्यम से आमजन को भी जागरूक किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वेक्टर जनित बीमारियों के प्रमुख कारण गंदगी एवं जलभराव हैं, इसलिए इन कारकों पर विशेष ध्यान दिया जाए। मलेरिया विभाग जहां भी जलभराव की स्थिति हो, वहां एंटी लार्वा एवं ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिड़काव कराए, ताकि मच्छरों का प्रजनन न हो सके। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों को इस अभियान का प्रभावी अनुश्रवण करने के निर्देश दिए।

संचारी रोग अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक संचालित होगा तथा दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं आशा कार्यकर्त्रियां घर-घर जाकर दस्तक देंगी और लोगों को जागरूक करेंगी। आयोजित बैठक में सीएमओ डॉ0 राजेंद्र प्रसाद,एसीएमओ डा0राममोहन तिवारी, डा0 सतीश नागर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आर पी शर्मा जिला कृषि अधिकारी दो मनवीर सिंह समस्त खंड विकास अधिकारी समस्त मिक जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह एवं संचारी रोग अभियान से जुड़े अन्य अधिकारी गण आदि उपस्थित रहे, बैठक का संचालन लोकमन सिंह द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User