बकरी खरीदने निकला युवक एक माह से लापता, परिजन परेशान, पुलिस जांच पर सवाल
बकरी खरीदने निकला युवक एक माह से लापता, परिजन परेशान, पुलिस जांच पर सवाल
अमृतपुर/फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव पूर्वी अमैयापुर से एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना को एक माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिजनों में गहरा आक्रोश और चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी शिवम कुमार (लगभग 30 वर्ष) करीब एक माह पहले गांव के ही ओमपाल के साथ बकरी खरीद-बिक्री के काम के लिए घर से निकला था। बताया जा रहा है कि दोनों शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद क्षेत्र पहुंचे थे, जहां पहुंचने के बाद शिवम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।
काफी खोजबीन के बावजूद जब कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है। लापता युवक की पत्नी नैन्सी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह लगातार अधिकारियों के चक्कर लगाकर अपने पति की सकुशल बरामदगी की मांग कर रही है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई अपेक्षित गति से नहीं चल रही है, जिससे मामला गंभीर बना हुआ है। ग्रामीणों में भी घटना को लेकर रोष व्याप्त है। लोगों ने फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर पुलिस से संयुक्त टीम बनाकर गहन जांच और शीघ्र बरामदगी की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है तथा विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)