भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जंबो जेट नगर कमेटी का गठन, सैकड़ों व्यापारियों ने ली सदस्यता

Jun 23, 2026 - 07:50
0 1
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जंबो जेट नगर कमेटी का गठन, सैकड़ों व्यापारियों ने ली सदस्यता

block-350 block-350

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जंबो जेट नगर कमेटी का गठन, सैकड़ों व्यापारियों ने ली सदस्यता

कायमगंज, फर्रुखाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से रविवार को नगर के पटवन गली स्थित एन.के. एकेडमी में एक भव्य संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रांतीय मंत्री एवं जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने की। इस अवसर पर संगठन के विस्तार और व्यापारियों को एकजुट करने के उद्देश्य से कायमगंज नगर की जंबो जेट कमेटी की घोषणा की गई। कार्यक्रम में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लिया और संगठन की सदस्यता ग्रहण की। मंच पर प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र राठौर, जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, जिला महामंत्री अनुपम अग्रवाल तथा जिला कोषाध्यक्ष नितिन रस्तोगी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों के आपसी विचार-विमर्श के बाद नई नगर कमेटी का ऐलान किया गया।

कमेटी में अमर गुप्ता को नगर अध्यक्ष, रिंकू कौशल को नगर महामंत्री तथा अभिषेक गुप्ता को मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा अनेक व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत पूर्व नगर अध्यक्ष अखिलेश शर्मा को जिला संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया। वहीं डिंपल जैन एवं अजय वर्मा को भी जिला संगठन मंत्री के पद पर घोषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल आज जिले में एक सशक्त संगठन के रूप में उभर रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन से जुड़े व्यापारियों की संख्या 600 के पार पहुंच चुकी है और जल्द ही इसे 1000 के आंकड़े तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में फतेहगढ़ एवं फर्रुखाबाद नगर इकाइयों की भी घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन किसी एक वर्ग का नहीं बल्कि हर छोटे-बड़े व्यापारी का मंच है। चाहे नाई हो, मोची हो, हलवाई हो या कोई अन्य व्यवसायी, सभी व्यापारी एक समान हैं और संगठन में सभी को सम्मान एवं प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सभी वर्गों का समायोजन आवश्यक है। जिला महामंत्री अनुपम अग्रवाल ने अपने संबोधन में व्यापारियों से संगठित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यापारी का किसी अधिकारी या विभाग द्वारा उत्पीड़न किया जाता है तो संगठन पूरी मजबूती के साथ उसके समर्थन में खड़ा होगा और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब सभी लोग एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करें। प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र राठौर ने भी संगठन की मजबूती के लिए एकता और आपसी सहयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा और उनके सम्मान के लिए संगठन निरंतर कार्य कर रहा है तथा सभी व्यापारियों को संगठन से जुड़कर इसे और अधिक मजबूत बनाना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User