काली नदी किनारे अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर लहन नष्ट

Jun 22, 2026 - 06:58
0 0
काली नदी किनारे अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर लहन नष्ट

block-350 block-350

काली नदी किनारे अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर लहन नष्ट

एटा। जनपद एटा में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस ने शनिवार को काली नदी के किनारे जंगल क्षेत्र में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से शराब बनाने के उपकरण बरामद किए तथा करीब 1500 लीटर लहन और 20 लीटर कच्ची शराब जब्त की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना जैथरा पुलिस टीम ने चेकिंग के समय अवैध शराब निर्माण से संबंधित उपकरण बरामद किए। इसके अलावा 5-5 लीटर की चार पन्नियों में रखी कुल 20 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही लगभग 1500 लीटर लहन को नष्ट कर दिया।

मामले में थाना जैथरा पर मुकदमा संख्या 208/2026 धारा 60 एवं 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रितेश ठाकुर, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र मोहन, उपनिरीक्षक सूरज कुण्डू सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User