Kasganj news थाना ढोलना पुलिस की बड़ी कार्यवाही । गाड़ी में लिफ्ट देकर चोरी करने वाले गिरोह का किया भांडाफोड़, 05 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार

थाना ढोलना पुलिस की बड़ी कार्यवाही । गाड़ी में लिफ्ट देकर चोरी करने वाले गिरोह का किया भांडाफोड़, 05 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार । अभि0गण के कब्जे से आभूषण, नगदी व घटना में प्रयोग की जाने वाली कार बरामद । पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ०पी०सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज सुशील कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर कासगंज आंचल चौहान के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना ढोलना पुलिस द्वारा गाड़ी में लिफ्ट देकर चोरी करने वाले गिरोह का किया भांडा फोड़ करते 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।मौके व जामा तलाशी से एक एक ईको कार, एक जोड़ी पायल, एक कान का कुण्डल व 5000 रु नकद बरामद किए गए है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि ये लोग गाड़ी में सवारियां बैठाकर महिलाओं को बातों में उलझाकर चुपके से उनका बैग व सामान चोरी कर लेते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 186/2026 धारा 303(2)/317(2)/61(2) BNS पंजीकृत कर थानास्तर से विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता 1. बिट्टू पुत्र राजकुमार 2. राजकुमार पुत्र शंकर 3. मुन्ना पुत्र राजकुमार 4. सुन्दरी पत्नी राजकुमार उर्फ गुड्डू 5. सरिता पत्नी बिट्टू समस्त निवासीगण खैर वाईपास नीवरी, थाना रोरावर, जनपद अलीगढ़। बरामदगी 1. एक जोड़ी पायल सफेद धातु 2. एक कान का कुण्डल पीली धातु 3. 5000 रुपये नगद 4. एक ईको कार नम्बर HR 51BB 3256 _गिरफ़्तार करने वाली पुलिस टीम: 1. प्र0नि0 श्री जगदीश चन्द्र, थाना ढोलना जनपद कासगंज । 2. उ0नि0 श्री विमल कुमार, थाना ढोलना जनपद कासगंज । 3. हे0का भूदेव सिंह, थाना ढोलना जनपद कासगंज । 4. का0 गौरव चौधरी, थाना ढोलना जनपद कासगंज । 5. का0 अमित कुमार, थाना ढोलना जनपद कासगंज । 6. म0का0 प्रीती, थाना ढोलना जनपद कासगंज । 7. रि0म0का0 कनक चौहान, थाना ढोलना जनपद कासगंज । 8. रि0म0का0 आकांक्षा पाल, थाना ढोलना जनपद कासगंज ।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)