ऑटो रिक्शा चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Jun 22, 2026 - 06:55
0 0
ऑटो रिक्शा चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

block-350 block-350

ऑटो रिक्शा चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

एटा । थाना कोतवाली देहात पुलिस ने ऑटो रिक्शा चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एक ऑटो रिक्शा (टैंपो), 17 छोटी-बड़ी बैटरियां तथा घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 10 जून 2026 की सुबह करीब 3:30 बजे एक व्यक्ति का ऑटो रिक्शा उसके घर के बाहर से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। पीड़ित की तहरीर पर थाना कोतवाली देहात में मुकदमा संख्या 259/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच के दौरान घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान होरीलाल पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम गुस्किन थाना हरदुआगंज, अनीश खान पुत्र यूनुस खान निवासी महफूज नगर थाना रोरावर तथा पप्पू पुत्र निहाल सिंह निवासी ग्राम रतरोई थाना गंगीरी, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ऑटो रिक्शा, 17 बैटरियां तथा चोरी की वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की है। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पवार, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, कांस्टेबल शोभित कुमार, संदीप कुमार, आकाश कुमार, आरक्षी पुलकित, बादल सिरोही सहित एसओजी एवं सर्विलांस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User