फर्रुखाबाद में विजिलेंस का छापा, 24 हजार की रिश्वत लेते खनन अधिकारी समेत 2 गिरफ्तार

Jun 19, 2026 - 21:08
0 52
फर्रुखाबाद में  विजिलेंस का छापा, 24 हजार की रिश्वत लेते खनन अधिकारी समेत 2 गिरफ्तार

block-350 block-350

फर्रुखाबाद में विजिलेंस का छापा, 24 हजार की रिश्वत लेते खनन अधिकारी समेत 2 गिरफ्तार

फर्रुखाबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को बड़ा एक्शन लेते हुए खनन विभाग में हड़कंप मचा दिया। कानपुर से आई टीम ने जाल बिछाकर खनन अधिकारी संजय प्रताप और उनके एक साथी को 24,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता ने मिट्टी खनन की अनुमति के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि खनन अधिकारी ने काम कराने के बदले 24 हजार रुपये की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। योजना के तहत शिकायतकर्ता को तय जगह पर पैसे लेकर भेजा गया। जैसे ही रिश्वत की रकम का लेन-देन हुआ, विजिलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को फतेहगढ़ कोतवाली ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि खनन अधिकारी पिछले करीब तीन साल से जिले में तैनात थे। इस कार्रवाई के बाद खनन विभाग और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और आगे जांच की संभावना जताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User