एटा पुलिस की साइबर टीमों ने ठगी के शिकार दो पीड़ितों को लौटाए 34 हजार रुपये
एटा पुलिस की साइबर टीमों ने ठगी के शिकार दो पीड़ितों को लौटाए 34 हजार रुपये
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर ठगी के शिकार लोगों की धनराशि वापस कराने के अभियान के तहत जनपद की दो थाना पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली है। थाना कोतवाली देहात एवं थाना जैथरा की साइबर हेल्प डेस्क टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो पीड़ितों की कुल 34 हजार रुपये की ठगी गई धनराशि शत-प्रतिशत वापस कराई। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी का शिकार हुए एक पीड़ित के 10 हजार रुपये होल्ड कराकर उसके खाते में वापस कराए। इस सफलता में साइबर हेल्प डेस्क टीम के उपनिरीक्षक अंकित राणा, कांस्टेबल विनय श्रीवास्तव एवं कांस्टेबल सूरज कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वहीं थाना जैथरा पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) एवं क्षेत्राधिकारी अलीगंज के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रितेश ठाकुर के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए एक अन्य पीड़ित के 24 हजार रुपये वापस कराए। इस टीम में उपनिरीक्षक सूरज कुण्डू, उपनिरीक्षक अंकुर सागर, कांस्टेबल राजकुमार वर्मा एवं कांस्टेबल विपिन चौधरी शामिल रहे। दोनों मामलों में पीड़ितों ने अपनी धनराशि वापस मिलने पर एटा पुलिस एवं संबंधित साइबर हेल्प डेस्क टीमों का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या निकटतम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)