सूचना विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुरेंद्र पाल सिंह बने फर्रुखाबाद के नए अपर जिला सूचना अधिकारी
सूचना विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुरेंद्र पाल सिंह बने फर्रुखाबाद के नए अपर जिला सूचना अधिकारी
फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश शासन के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा स्थानांतरण नीति 2026-27 के तहत क्षेत्रीय प्रचार संगठन में कार्यरत अपर जिला सूचना अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी गई है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत फर्रुखाबाद जनपद को नया अपर जिला सूचना अधिकारी मिला है। जारी आदेश के अनुसार झांसी में तैनात अपर जिला सूचना अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह का स्थानांतरण कर उन्हें फर्रुखाबाद में नई तैनाती दी गई है। वहीं फर्रुखाबाद में कार्यरत अमवीर सिंह को उनके अनुरोध पर औरैया जनपद भेजा गया है। सूचना निदेशक विशाल सिंह द्वारा जारी आदेश में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनात कुल आठ अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं।
शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी स्थानांतरित अधिकारी तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें तथा संबंधित अधिकारी के माध्यम से मुख्यालय को अपनी उपलब्धता की सूचना भेजें। आदेश में यह भी कहा गया है कि स्थानांतरित अधिकारी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व किसी प्रकार का अवकाश प्राप्त नहीं करेंगे। जिन अधिकारियों की संबद्धता समाप्त कर पूर्णकालिक तैनाती की गई है, उन्हें भी तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य तबादले इस प्रकार हैं— प्रशांत अवस्थी : सीतापुर से हरदोई दिव्या निगम : हरदोई से लखनऊ मुख्यालय (सूचना ब्यूरो) सुरेंद्र पाल सिंह : झांसी से फर्रुखाबाद विमलेश कुमार : सिद्धार्थनगर से बहराइच अमवीर सिंह : फर्रुखाबाद से औरैया राजेंद्र राय : प्रयागराज से मुख्यालय (सूचना ब्यूरो) राहुल कुमार : कुशीनगर से सूचना परिसर मुख्यालय शशि सिंह : जौनपुर से देवरिया सूचना विभाग के इस तबादला आदेश को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार इससे विभिन्न जनपदों में सूचना प्रसार, जनसंपर्क गतिविधियों तथा सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। फर्रुखाबाद में सुरेंद्र पाल सिंह की तैनाती से विभागीय कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)