रोडवेज बस अड्डों पर बड़ी कार्रवाई, 15 दुकानों के ठेके रद्द

Jun 05, 2026 - 07:25
0 0
रोडवेज बस अड्डों पर बड़ी कार्रवाई, 15 दुकानों के ठेके रद्द

block-350 block-350

रोडवेज बस अड्डों पर बड़ी कार्रवाई, 15 दुकानों के ठेके रद्द

फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) ने बस अड्डों पर चल रही अनियमितताओं को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। फर्रुखाबाद, बेवर और फिरोजाबाद बस अड्डों पर संचालित 15 दुकानों के ठेके रद्द कर दिए गए हैं। जांच में पाया गया कि दुकानों पर प्रतिबंधित गुटखा-पान मसाला बेचा जा रहा था और कई दुकानों का अवैध कब्जा किया गया था। ठेकेदार संस्था को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है और उसकी 3.85 लाख रुपये की प्रतिभूति राशि जब्त कर ली गई है। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई बस अड्डों पर लंबे समय से चल रही अनियमितताओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

जांच में यह भी सामने आया कि फर्रुखाबाद बस अड्डे पर केवल 8 दुकानों को संचालन की अनुमति थी, लेकिन 11 दुकानें संचालित हो रही थीं। तीन अतिरिक्त दुकानें बिना वैध अनुमति के चल रही थीं। इससे निगम को राजस्व हानि के साथ नियमों का उल्लंघन भी हो रहा था। क्षेत्रीय प्रबंधक ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों (एआरएम) को आदेश दिए हैं कि सभी अवैध दुकानों को तुरंत बंद कराया जाए और कब्जा मुक्त कराया जाए। यदि निर्धारित समय में दुकानों को खाली नहीं किया गया, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फर्रुखाबाद बस अड्डा प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जिन दुकानों का संचालन नियमों के खिलाफ हो रहा है, उन्हें जल्द हटाकर बस अड्डा पूरी तरह कब्जामुक्त कराया जाएगा। रोडवेज प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User