25 हजार के इनामिया आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद

Jun 05, 2026 - 07:22
0 0
25 हजार के इनामिया आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद

block-350 block-350

25 हजार के इनामिया आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद

एटा। थाना बागवाला पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के नेतृत्व में थाना बागवाला पुलिस ने कार्रवाई की।

 पुलिस के अनुसार थाना बागवाला में दर्ज मुकदमा संख्या 41/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया आरोपी संदीप पुत्र सुनहरी लाल निवासी ग्राम बेरी, थाना बागवाला को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी (कुडरका) बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह, उपनिरीक्षक हरेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल योगेन्द्र कुमार, कांस्टेबल हरवेन्द्र कुमार तथा रिजर्व कांस्टेबल ओमेन्द्र कुमार शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User