राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित
राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित
एटा। राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर संयुक्त प्रेस क्लब के तत्वावधान में विचार गोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिले के वरिष्ठ पत्रकारों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर हिंदी पत्रकारिता के महत्व, चुनौतियों और जिम्मेदारियों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पहुंचे सदर विधायक विपिन वर्मा 'डेविड' ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने देश की आजादी के आंदोलन से लेकर वर्तमान समय तक समाज को जागरूक करने और जनहित के मुद्दों को उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और निष्पक्ष, निर्भीक तथा तथ्यपरक पत्रकारिता समाज को सही दिशा प्रदान करती है। इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को संयुक्त प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार सुनील मिश्रा, प्रांतीय महामंत्री प्रमोदी लोधी, संगठन मंत्री संदीप शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले पत्रकारों ने इसे अपने दायित्वों के प्रति प्रेरणा बताते हुए जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बदलते तकनीकी दौर में भी पत्रकारिता की मूल भावना सत्य और जनहित ही है। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार मदन गोपाल शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अनिल गुप्ता, संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार महेश वर्मा, संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार रामप्रसाद माथुर, सम्पादक दिलीप सक्सेना, उमाकांत तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार एसपी शुक्ला, दिनेश शर्मा, उप संपादक अमित माथुर, प्रदीप वर्मा, अर्पित यादव, काजल सिंह, सचिन यादव, राहुल वर्मा, रवीश गोला, मोहित यादव, राजेश गुप्ता, रजनीश जैन सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)