सी.पी. स्कूल में समर कैंप का भव्य समापन, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

May 30, 2026 - 21:40
0 3
सी.पी. स्कूल में समर कैंप का भव्य समापन, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

block-350 block-350

सी.पी. स्कूल में समर कैंप का भव्य समापन, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

कायमगंज/फर्रुखाबाद सी.पी. विद्या निकेतन, कायमगंज में आयोजित समर कैंप का समापन समारोह शनिवार को उत्साह, उमंग और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशिका डॉ. मिथलेश अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कक्षा छह के प्रभारी प्रदीप शाक्य ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों एवं अभिभावकों का अभिनंदन किया तथा समर कैंप के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के लिए कौशल विकास भी अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी प्रदान किए जाते हैं, जो उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समर कैंप जैसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। विशिष्ट अतिथि योगेश चंद तिवारी ने कहा कि बदलते समय में विद्यार्थियों को अपनी छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें निखारने की आवश्यकता है। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.के. बाजपेई ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अन्य दक्षताओं का विकास भी जरूरी है। उन्होंने बच्चों के मानसिक, शारीरिक और नैतिक विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों को ज्वेलरी डिजाइनिंग, गायन, वादन, नृत्य, बेस्ट फ्रॉम वेस्ट तथा विभिन्न कलाकृतियों के निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में छात्र-छात्राओं ने इन विधाओं का शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गीत, कविता, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। सभी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की मुक्तकंठ से सराहना की।

इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम संयोजक दीपक कुमार जैना, प्रभारी पंकज शुक्ला, स्नेहकांत बाजपेई, गोविंद गुप्ता, अनुज गंगवार, प्रदीप शाक्य, ऋचा सक्सेना, प्रीति अग्रवाल सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती नीलम त्रिवेदी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती निर्मला चौहान द्वारा प्रस्तुत किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User