फर्रुखाबाद में बासी दाल-चावल खाने के बाद एक ही परिवार के 8 लोग बीमार, दो बच्चियों की हालत गंभीर

May 30, 2026 - 21:38
0 2
फर्रुखाबाद में  बासी दाल-चावल खाने के बाद एक ही परिवार के 8 लोग बीमार, दो बच्चियों की हालत गंभीर

block-350 block-350

फर्रुखाबाद में बासी दाल-चावल खाने के बाद एक ही परिवार के 8 लोग बीमार, दो बच्चियों की हालत गंभीर

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। जिले के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव हमीरपुर काजी में संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है। बासी मसूर की दाल और चावल खाने के बाद एक ही परिवार के आठ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। पीड़ितों में अधिकांश बच्चे शामिल हैं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कायमगंज में भर्ती कराया गया, जहां दो बच्चियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, घर में बनी मसूर की दाल दोपहर के भोजन के बाद बच गई थी। रात में उसी दाल को दोबारा गर्म कर खाया गया। अगले दिन सुबह दलिया खाने के कुछ समय बाद परिवार के कई सदस्यों को पेट दर्द, उल्टी, दस्त और ऐंठन की शिकायत होने लगी। बच्चों की हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

बीमार होने वालों में शकुंतला देवी (40), उनकी बेटियां गंगोत्री (20), डोली (16), अंजलि (10) और कनिष्का (9) शामिल हैं। इसके अलावा मनोज कुमार की बेटियां अन्नू (14) और दिव्या (10) भी प्रभावित हुईं। परिवार की बुजुर्ग सदस्य चंदावती की तबीयत भी खराब हुई, जिनका उपचार गांव में ही कराया गया। सीएचसी कायमगंज के अधीक्षक डॉ. विपिन सिंह ने बताया कि सात मरीज अस्पताल लाए गए थे। प्राथमिक जांच में फूड प्वाइजनिंग की आशंका सामने आई है। अन्नू और अंजलि की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया, जबकि अन्य मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। घटना की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और प्रभावित परिवार से जानकारी जुटाई। टीम ने चंदावती का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। साथ ही गांव के दो दर्जन से अधिक घरों का सर्वे कर लोगों को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। एहतियातन ओआरएस के पैकेट और आवश्यक दवाइयों का भी वितरण किया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी के मौसम में लंबे समय तक रखा गया भोजन जल्दी खराब हो सकता है, जिससे बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में ताजा भोजन करने, खाद्य पदार्थों को सुरक्षित तापमान पर रखने और बासी भोजन के सेवन से बचने की सलाह दी गई है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की निगरानी कर रहा है। गांव में अन्य किसी व्यक्ति के बीमार होने की सूचना नहीं मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User