पूर्व जिला पंचायत सदस्य को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, हालत गंभीर

May 29, 2026 - 21:21
0 2
पूर्व जिला पंचायत सदस्य को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, हालत गंभीर

block-350 block-350

पूर्व जिला पंचायत सदस्य को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, हालत गंभीर सिर में तीन गोलियां लगने से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

 फर्रुखाबाद। जनपद के मेरापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्राम खलवारा निवासी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयसरथ सिंह यादव संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और उन्हें तत्काल फर्रुखाबाद के डॉ. हरदत्त द्विवेदी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। चारपाई पर बैठे थे जयसरथ, अचानक चली गोली परिजनों के अनुसार जयसरथ सिंह यादव घर के बाहर चारपाई पर बैठे हुए थे।

इसी दौरान अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर की ओर दौड़े तो देखा कि जयसरथ सिंह यादव चारपाई पर लहूलुहान हालत में पड़े थे। उनके पास ही एक रिवॉल्वर भी पड़ी मिली, जिससे घटना और अधिक रहस्यमयी बन गई। सिर में लगीं तीन गोलियां घायल अवस्था में उन्हें तत्काल निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. हरदत्त द्विवेदी ने बताया कि घायल के सिर में तीन गोलियां लगी हैं। उनका प्राथमिक उपचार किया गया है, लेकिन उनकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। अस्पताल में जुटी समर्थकों की भीड़ घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों की भारी भीड़ जमा हो गई। पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य को गोली लगने की खबर से इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस हर पहलू की कर रही जांच घटना की जानकारी मिलते ही मेरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी राजीव पांडेय ने बताया कि गोली लगने की घटना की पुष्टि हुई है। मौके से मिले रिवॉल्वर समेत अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पुलिस आत्महत्या, हादसा और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे की वास्तविक वजह जानने में जुटी हुई है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User