Farrukhabad News : पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने रचाई शादी, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने रचाई शादी, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने मेरठ के भाजपा नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी के साथ वैवाहिक बंधन में बंधकर नई जीवन यात्रा की शुरुआत की है। हिमाचल प्रदेश में पारिवारिक माहौल के बीच दोनों ने सात फेरे लिए। शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया और राजनीतिक गलियारों में यह विवाह चर्चा का विषय बन गया। मोनिका यादव पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव की पुत्री हैं और फर्रुखाबाद की राजनीति में एक मजबूत पहचान रखती हैं। वहीं गौरव चौधरी मेरठ के चर्चित भाजपा नेता हैं। राजनीति में आने से पहले वह जर्मनी में सफल कारोबारी के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। बाद में सक्रिय राजनीति में उतरकर उन्होंने भाजपा के टिकट पर जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध जीतकर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की।
दो राजनीतिक परिवारों के इस वैवाहिक रिश्ते को लेकर समर्थकों और शुभचिंतकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शादी समारोह बेहद सादगी लेकिन भव्यता के साथ संपन्न हुआ, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी लोग शामिल रहे। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और शुभकामनाएं तेजी से वायरल हो रही हैं। समर्थक इस जोड़ी को राजनीति और सामाजिक जीवन में नई सफलताओं की शुभकामनाएं दे रहे हैं। भाजपा और समाजवादी पृष्ठभूमि से जुड़े परिवारों के इस रिश्ते को लेकर भी क्षेत्र में खूब चर्चाएं हो रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)