उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए प्रमाण पत्र

May 28, 2026 - 20:47
0 22
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए प्रमाण पत्र

block-350 block-350

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए प्रमाण पत्र कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा नगर के अग्रवाल सभा भवन में एक सम्मान समारोह एवं व्यापारी सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के नव नियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह में व्यापारियों ने संगठन की मजबूती और व्यापारी हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कौशल, जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता, जिला महामंत्री शिव कुमार शाक्य, नगर अध्यक्ष अमित सेठ तथा नगर महामंत्री संजीव अग्रवाल को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित व्यापारियों ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा व्यापारिक हितों को सुरक्षित रखने के लिए संगठन निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज की आर्थिक रीढ़ हैं और उनके सम्मान एवं सुरक्षा के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। कार्यक्रम में प्रदेश युवा मंत्री अतुल गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष जीतेंद्र रस्तोगी, उपाध्यक्ष कन्हैया लाल, महामंत्री संगम शाक्य, कोषाध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष लखपति बाबू सक्सेना, महिला नगर अध्यक्ष मधु गंगवार, लक्ष्मी राठौर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User